Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: सोचिए रात का वक्त हो...आप एक गाड़ी में हों और ड्राइवर रास्ता भटक जाए। जिस गाड़ी को शहर जाना हो, वो जंगली जानवरों से भरे जंगल में चक्कर लगाने लगे..सोचकर ही डर लगा न। मंगलवार को कोटद्वार से एक मैक्स में सवार होकर देहरादून जा रहे यात्रियों को कुछ ऐसे ही डरावने अनुभव से दो-चार होना पड़ा। ये लोग ड्राइवर पर भरोसा कर के गाड़ी में सवार हुए थे, लेकिन ड्राइवर देहरादून पहुंचने के बजाय लालढांग के जंगल में पहुंच गया। गाड़ी और उसमें सवार यात्री लालढांग से पांच किलोमीटर दूर बीहड़ जंगल में फंस गए। वो तो शुक्र है कि सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर सभी 11 सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घना जंगल होने के चलते पुलिस को मौके पर पहुंचने में दिक्कतें हुईं। जब तक पुलिस नहीं पहुंची, तब तक यात्रियों की सांस अटकी रही। बाद में पुलिस ने दूसरी मैक्स से सभी यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया।