Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
रुद्रपुर: उत्तराखंड में देह व्यापार का धंधा लगातार फल फूल रहा है। कभी देहरादून, कभी रुद्रपुर, कभी हरिद्वार, कभी काशीपुर…Uttarakhand शहरी इलाकों में Spa Center और massage center के नाम पर जिस्म का धंधा खूब फल फूल रहा है। ऐसे में एक बड़ी खबर उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर से आ रही है। पुलिस ने यहां पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। आसाम की एक लड़की को स्पा सेंटर में काम दिलाने के नाम पर पति-पत्नी ने देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। पुलिस ने बताया कि आसाम निवासी एक युवती ने थाने में आकर बताया कि दिल्ली की सपना विश्वकर्मा उसे एक स्पा सेंटर में काम करने के लिये लेकर आयी थी। पार्लर में सपना और मसाज पार्लर के मालिक द्वारा उसे पार्लर में देह व्यापार के लिए फोर्स किया गया। जब उसने इस काम के लिए मना किया तो सपना के पति डेविड ने उसके साथ छेड़खानी करते हुए मारपीट की । आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में हाईटेक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एस्कॉर्ट सर्विस से होती थी लड़कियां सप्लाई