Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
हल्द्वानी: उत्तराखंड के Haldwani के होनहार क्रिकेटर Aryan Juyal का Vijay Hazare Trophy में शानदार प्रदर्शन जारी है। आर्यन जुयाल फिलहाल उत्तर प्रदेश की टीम के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने यूपी की ओर से खेलते हुए दिल्ली के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली। आर्यन जुयाल ने 134 गेंदों में नाबाद 120 रन बनाए। उनकी शानदार पारी की बदौलत यूपी की टीम दिल्ली को आसानी से हराने में कामयाब रही। आर्यन जुयाल की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई। उन्हें बधाई दी। विजय हजारे ट्रॉफी के लिए शनिवार को दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बीच मुकाबला हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम 49 ओवर में 243 रन पर ऑल आउट हो गई। दिल्ली की तरफ से नैनीताल रामनगर के ही अनुज रावत ने 50 रन की पारी खेली। जबकि ललित यादव ने 57 रन बनाए। यूपी की टीम के लिए शिवम मावी ने सर्वाधिक चार विकेट झटके। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी की टीम शुरुआत से ही मजबूत स्थिति में दिखी।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड क्रिकेट टीम पर उठे सवाल, लिस्ट से कई सीनियर खिलाड़ियों के नाम गायब