Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: भारत के लिए ये वास्तव में गर्व का पल है। 21 साल बाद भारत की किसी बेटी के सिर मिस यूनिवर्स का ताड सजा है। जी हां हरनाज कौर संधू (Harnaaz Kaur Sandhu) मिस यूनिवर्स बन गईं हैं। आपको याद होगा कि इससे पहले लारा दत्ता साल 2000 में मिस यूनिवर्स बनी थीं। हरनाज कौर के बारे में आपको कुछ खास बातें बताते हैं। हरनाज कौर फिटनेस और योग की शौकीन हैं, उनकी उम्र 21 साल है। बताया जाता है कि उन्होंने छोटी उम्र से ही ब्यूटी कॉम्पिटीशन में भाग लेना शुरू कर दिया था। साल 2017 में उन्होंने मिस चंडीगढ़ का खिताब जीता। इसके बाद हरनाज को मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया का खिताब मिला। इसके बाद हरनाज ने मिस इंडिया 2019 में हिस्सा लिया। यहां वो टॉप 12 तक जगह बनाने में कामयाब रही थीं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के लिए गर्व की बात, मिस यूनिवर्स 2021 कांटेस्ट की जज बनी उर्वशी रौतेला