Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: स्वास्थ्य विभाग पौड़ी के एनएचएम कर्मचारियों की मांगे पूरी न होने पर एसीएमओ को अपने कोरोना वॉरियर्स प्रमाण पत्र लौटा दिए गए है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारि अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर कार्यबहिष्कार पर हैं। वही मांगें पूरी न होने पर अब कोरोना वॉरियर्स के प्रमाणपत्र लौटाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके तहत 200 से अधिक कर्मचारियों ने अपने कोरोना वॉरियर्स प्रमाण पत्र लौटा दिए। एनएचएम कर्मचारियों ने बताया कि वो लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर सरकार से मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार की ओर से कोई सरकार में निर्णय नहीं लिया जा रहा। इस वजह से कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया। सभी कर्मचारियों के निर्णय के बाद उन्होंने अपने कोरोना वॉरियर्स प्रमाण पत्र लौटाने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यदि सरकार जल्द उनकी मांगो को नही मानती है तो इस आंदोलन को और उग्र बनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड शहीद की शहादत का अपमान? 6 साल से देहरादून से पिथौरागढ़ नहीं पहुंची सरकारी चिट्ठी