Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में इन दिनों शीत लहर अपने चरम पर है। Kedarnath में latest snowfall हुआ है। तमाम जिलों में जमाने वाला मौसम बरकरार है। सर्दी का सितम जारी है और पूरे राज्य में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंडी हवाओं की वजह से ठिठुरन और अधिक बढ़ गई है। ठंड में इजाफा होने के कारण लोगों का बाहर निकलना दूभर हो गया है। वहीं बात करें केदारनाथ धाम की तो विश्व विख्यात केदारनाथ धाम में बर्फबारी का दौर जारी है। धाम में बर्फबारी के बाद ठंड और अधिक बढ़ गई है। केदारनाथ में ठंड अपने चरम पर है। बर्फबारी से केदारनाथ की चारों ओर की पहाडियां बर्फ से लकदक हो गईं है। वहीं जबरदस्त बर्फबारी से केदारनाथ धाम की चोटियां भी चांदी की तरह सफेद नजर आ रही हैं। बर्फबारी के कारण धाम के तापमान में भी भारी गिरावट आ गई है। धाम में निर्माण कार्य की वजह से अभी सौ से ज्यादा मजदूर केदारनाथ धाम में मौजूद हैं और वे द्वितीय चरण के पनर्निर्माण कार्यों में जुटे हैं। इन दिनों धाम में सरकारी भवनों का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें अस्पताल, पुलिस चौकी सहित अन्य कार्य निर्माणाधीन हैं। बर्फबारी के कारण निर्माण कार्यों पर असर पड़ रहा है। आगे केदारधाम में बर्फबारी का विडियो भी देखिये...