बड़ी खबर: उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में टल सकते हैं चुनाव

election commission द्वारा मीटिंग ली जा रही है। इसमें uttarakhand समेत 5 राज्यों में assembly election पर चर्चा होगी.
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Elections may Postpone: Assembly elections may be postponed in 5 states including Uttarakhand
Image: Assembly elections may be postponed in 5 states including Uttarakhand

देहरादून: एक बड़ी खबर आ रही है। 27 दिसंबर यानी आज Election Commission द्वारा स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक होगी। Uttarakhand यूपी समेत 5 राज्यों में आगामी Assembly Election 2022 के मद्देनजर स्वास्थ्य, परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक होगी। 5 राज्यों में कोरोना के हालात क्या हैं? इस पर चर्चा होगी। विधानसभा चुनावों के लिए हर तरह की स्थिति पर चर्चा होगी। आपको बता दें कि देश के अलग अलग राज्यों में कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट फैल रहा है। ऐसे में कई राजनीतिक पार्टियां ऐसी भी हैं, जो विधानसभा चुनाव 2022 को स्थगित करने की मांग कर रही हैं। कोरोना वायरस का संक्रमण का ग्राफ बढ़ते देख इलाहाबाद हाई कोर्ट पहले ही चुनावी रैलियों पर रोक लगाने की बात कह चुका है। इसे लेकर चुनाव आयोग भी एक्शन में आ गया है। आगे पढ़िए...

अब विधान सभा चुनावों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिवों के साथ चुनाव आयोग की बैठक है।

Elections may postpone in 5 states including Uttarakhand:

विधान सभा चुनावों को लेकर हो रही रैलियों पर रोक लगाने का मामला सुप्रीम कोर्ट में भी पहुंच गया है। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है। अपील की गई है कि राजनीतिक पार्टियां चुनावी रैलियों को वर्चुअल रूप में ही करें। सुप्रीम कोर्ट में याचिका एडवोकेट विशाल तिवारी द्वारा चलगाई गई है। याचिका में चुनावी राज्यों में हो रही राजनीतिक रैलियों, सभाओं और जमावड़ों पर रोक लगाने की मांग की है। अब देखना है कि चुनाव आयोग क्या फैसला लेता है। चुनावों को टाला भी जा सकता है और रद्द भी किया जा सकता है. पिछले साल कोरोना महामारी के दौरान चुनाव आयोग ने कई राज्यों के पंचायत चुनाव और कई विधानसभा और लोकसभा सीटों के उपचुनावों को टाल दिया था। आज election commission द्वारा स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक होगी। uttarakhand यूपी समेत 5 राज्यों में आगामी assembly election पर चर्चा होगी।