Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: मुश्किल के वक्त इंसान के काम आएं, ये ही इंसानियत है। उत्तराखंड में भी कुछ जिलाधिकारी ऐसे हैं, जो इंसानियत के काम आते हैं। छोटी छोटी कोशिशों के जरिए ऐसे जिलाधिकारी जनता से जुड़ते हैं और उनके दिलों में बस जाते हैं।
उत्तराखंड में ऐसे ही एक जिलाधिकारी हैं IAS Vijay Kumar Jogdande ये बात आप जानते ही होंगे कि उत्तराखंड बर्फबारी के चलते शीतलहर चल रही है। जिन लोगों के पास अपने घर हैं, वो रजाई के अंदर दुबके पड़े हैं लेकिन कुछ लोग हैं, जो बेघर हैं और सड़कों पर ही सर्द रात में ठिठुरने को मजबूर हैं। ऐसे लोगों की मदद करना वास्तव में इंसानियत ही है। डीएम विजय कुमार जोगदंडे ने सर्द मौसम को देखते हुए पौड़ी के निर्धन व असहाय लोगों को कंबल वितरित किए। आगे पढ़िए...
डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि तहसील पौड़ी के अंतर्गत आने वाले निर्धन व असहाय लोगों को कंबल वितरित किए। साथ ही उन्होंने अन्य संस्थानों से भी अपील की कि निर्धन और असहाय लोगों की मदद के लिये आगे आएं। इससे जरूरतमंद लोगों को सहायता हो सकेगी। डीएम विजय कुमार जोगदंडे की कोशिशों के चलते जिन लोगों को कपड़ों की आवश्यकता है, उन लोगों को भी कपड़े उपलब्ध कराए जा रहे हैं। तहसील व ब्लॉक स्तर पर अलाव तथा निर्धन लोगों को कपड़ों की पूर्ण व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए जरूरी सामाग्री वितरण अवश्य करें। वास्तव में हमारे समाज में ऐसी छोटी-छोटी कोशिशें होती रहनी चाहिए। डीएम विजय कुमार जोगदंडे की कोशिशों को साधुवाद।