Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड का एक और सपूत देश पर कुर्बान हो गया। शुक्रवार 31 दिसंबर को सूचना आई थी कि 1/3 गोरखा राइफल्स के हवलदार, देहरादून में अनारवाला के रहने वाले हवलदार प्रदीप थापा शहीद हो गए हैं। प्रदीप नागालैंड में तैनात थे।
शुक्रवार सुबह को खबर आई कि ड्यूटी के दौरान हवलदार प्रदीप थापा शहीद हो गए हैं। इसके बाद ये सूचना उनके परिवार को देर शाम को मिली। प्रदीप थापा की शहादत की खबर मिलते ही परिवार में उदासी छा गयी। 39 वर्षीय हवलदार प्रदीप थापा 19 साल पहले सेना में भर्ती हुए थे, वो अभी गोरखा राइफल में तैनात थे। उत्तराखंड का ये सपूत अपने पीछे पत्नी सुजाता थापा के साथ दो बेटियां व एक बेटा छोड़ गए। उनकी बड़ी बेटी 12 साल की और छोटी बेटी दस साल की है। बेटा अभी एक साल का है। अभी ज्यादा वक्त नहीं बीता, जब प्रदीप छुट्टी लेकर घर आए थे। आगे देखिये शहीद की अंतिम यात्रा की तस्वीरें...