Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
रुद्रपुर: प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नहीं होती। रुद्रपुर के रहने वाले 7 साल के महिमन खनिजों ने इस बात को सच कर दिखाया है। नन्हे महिमन ने 1 मिनट में सबसे ज्यादा ड्रम बीट बजाने का रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि के लिए महिमन का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड फॉर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। महिमन की उम्र भले ही कम हो, लेकिन वो इससे पहले भी कई शानदार उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। उन्होंने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में ग्रैंड मास्टर का दर्जा भी हासिल किया है। लगातार नए रिकॉर्ड बनाने वाले महिमन की इस उपलब्धि पर माता-पिता गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्हें खूब बधाईयां भी मिल रही हैं। महिमन के पिता रुद्रपुर के एक प्राइवेट स्कूल में म्यूजिक टीचर हैं। आगे पढ़िए...
घर पर संगीत का माहौल था, तो महिमन में भी संगीत के प्रति रुचि पैदा होने लगी। पिता ने बेटे का मार्गदर्शन किया और महज तीन साल की उम्र में महिमन ड्रम बीटिंग की ट्रेनिंग लेने लगे। वो हर दिन लगभग दो घंटे ड्रम बीटिंग का अभ्यास करते हैं। माता-पिता बताते हैं कि महिमन की उम्र भले ही कम है, लेकिन उसके इरादे बुलंद हैं। वो हर दिन कुछ नया सीखने की कोशिश करता है। संगीत में रूझान होने की वजह से माता-पिता उसका उचित मार्गदर्शन कर रहे हैं। पिता से मिली ट्रेनिंग की बदौलत ही महिमन 1 मिनट में सबसे ज्यादा ड्रम बीट बजाने का रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रहे हैं। राज्य समीक्षा टीम की तरफ से महिमन और उनके परिवार को बधाई। आप भी बधाई देकर महिमन का हौसला बढ़ाएं और अगर ऐसी कोई स्टोरी आपके पास भी हो तो हमारे साथ जरूर शेयर करें।