Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड में चुनाव आचार संहिता लागू है। इस दरमियान उत्तराखंड में ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए पुलिस ने जगह जगह अभियान छेड़ा हुई है। इस बीच एक बड़ी खबर हरिद्वार से आई है। यहां एसटीएफ और एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स की टीम ने चंडी घाट चेकपोस्ट पर अभियान चलाया। यहां से 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात ये है कि उत्तराखंड सरकार लिखी कार को ड्रग्स तस्करी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। अब जब मामला उत्तराखँड सरकार लिखई कार का है, तो पड़ताल और भी तज हो गई है। कार में बैठे आरोपियों के पास से 7 लाख रुपये की कीमत का स्मैक बरामद किया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वो बरेली से स्मैक खरीद कर उत्तराखंड में सप्लाई करते थे। मोटा मुनाफा पाने के लिए वो स्मैक तस्करी करते थे। यूपी से कम कीमत पर स्मैक लाकर वो उत्तराखंड के अलग-अलग शहरों में इसे ऊंचे दामों में बेचते हैं। जिस कार का ये लोग इस्तेमाल कर रहे थे, उसकी पड़ताल की तो पता चला कि ये कार तुषार गुप्ता निवासी तिलक रोड, महावीर जैन कन्या इंटर कॉलेज देहरादून के नाम से दर्ज है। जांच में ये भी पता चला है कि ये कार सत्यम अरोड़ा निवासी शिव विहार हरिद्वार को कुछ समय पहले बेची गई थी। तस्करों ने पूछताछ में बताया कि सत्यम अरोड़ा के पिता सेल्स टैक्स विभाग में कार्यरत हैं। इस वजह से गाड़ी पर उत्तराखंड सरकार लिखा है। फिलहाल मामले की जांच गहनता से की जा रही है।