..तो इस बार उत्तराखंड के 4 खिलाड़ी IPL में मचाएंगे धूम, शॉर्टलिस्ट हुए नाम

उत्तराखंड के चार क्रिकेटर्स का नाम आईपीएल के मेगा ऑक्शन 2022 की सूची में शामिल किया गया है। पढ़िए पूरी लिस्ट
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Uttarakhand Players IPL: Names of 4 cricketers from Uttarakhand shortlisted for IPL auction
Image: Names of 4 cricketers from Uttarakhand shortlisted for IPL auction

देहरादून: खबर है कि उत्तराखंड के चार क्रिकेटर्स का नाम आईपीएल के मेगा ऑक्शन 2022 की सूची में शामिल किया गया है। ये खिलाड़ी उत्तराखंड के लिए रणजी और सैयद मुश्ताक ट्रॉफी में खेल चुके हैं। मेगा ऑक्शन के लिए उत्तराखंड के ओपनर बल्लेबाज जय बिष्टा, ऑल राउंडर दीक्षांशु नेगी, तेज गेंदबाज आकाश मधवाल और आर्यन जुयाल का नाम शॉर्टलिस्ट हो गया है। सभी खिलाड़ियों का नाम आईपीएल की मेगा ऑक्शन सूची में शामिल होने पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पदाधिकारियों में खुशी जताई है। आकाश मधवाल राइट आर्म मीडियम पेसर बॉलर हैं और वो दो सालों से बेंगलुरू की टीम के साथ नेट बॉलर के रूप में काम कर रहे हैं। वहीं दीक्षांशु नेगी लेग स्पिनर और बल्लेबाज यानी एक बेहतर आल राउंडर हैं। साल 2019 में उन्होंने अपने पहले रणजी ट्रॉफी सीजन में उत्तराखंड के लिए सबसे ज्यादा 450 रन बनाए थे। नेगी भी दो साल से मुंबई टीम के साथ नेट बॉलर के रूप में काम कर रहे हैं। उधर जय बिष्टा ओपनर बल्लेबाज हैं। युवा बल्लेबाज आर्यन जुयाल साल 2018 में भारतीय अंडर-19 टीम के सदस्य थे जिसने पृथ्वी शॉ की कप्तानी में विश्वकप अपने नाम किया था। उत्तर प्रदेश की ओर से खेलने वाले आर्यन रणजी ट्रॉफी और विजय हजारे में शतक जड़ चुके हैं।