पहाड़ का ये लड़का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाला है, 7 महाद्वीपों की चोटियां करेगा फतह

पिथौरागढ़ के युवा पर्वतारोही मनीष कसनियाल बनाएंगे रिकॉर्ड, सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों को फतेह करने का रखा है लक्ष्य
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Manish Kasniyal Mountaineering: Manish Kasniyal will conquer the peaks of 7 continents
Image: Manish Kasniyal will conquer the peaks of 7 continents

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के युवा साहसिक खेलों एवं गतिविधियों में लगातार जबरदस्त प्रदर्शन कर राज्य का नाम ऊंचा कर रहे हैं। इनमें से एक साहसिक खेल है माउंटेन क्लाइंबिंग या पर्वतारोहण जोकि बेहद खतरनाक और रोमांच से भरा हुआ है। पिथौरागढ़ के युवा पर्वतारोही मनीष पर्वतारोहण में निपुण हो गए हैं और एक बार फिर से नया रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार हैं। जी हां, महज 25 वर्ष की उम्र में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट फतह करने वाले मनीष दुनिया के सातों महाद्वीपों की ऊंची चोटियों पर चढ़कर रिकॉर्ड बनाने की तैयारियों में हैं। वे इस वर्ष अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलीमंजारो पर चढ़ने के लिए जोरों-शोरों से तैयारी कर रहे हैं और मेहनत कर रहे हैं। जून 2021 में पिथौरागढ़ के कासनी गांव के रहने वाले मनीष ने एशिया महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतेह किया था और पर्वतारोहण से विशेष लगाव रखने वाले मनीष अब तक भारत की कई महत्वपूर्ण चोटियों को फतेह कर चुके हैं।

मनीष ने दुनिया के सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई करने का लक्ष्य तय किया है और इस वर्ष में अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलीमंजारो को फतह कर रिकॉर्ड बनाएंगे। बता दें कि यह 5890 मीटर ऊंची है और इस चोटी पर चढ़ाई करने के लिए वे तैयारी में जुटे हुए हैं और फंड इकट्ठा कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि उनको उत्तराखंड सरकार से भी मदद मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि एशिया के बाद अफ्रीका और उसके बाद साउथ अमेरिका, नॉर्थ अमेरिका, यूरोप, अंटार्टिका और ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने का लक्ष्य उन्होंने रखा है और वह इसको जरूर पूरा करेंगे। वह सभी महाद्वीपों के ऊंची चोटियों पर चढ़ाई कर रिकॉर्ड कायम करना चाहते हैं।