उत्तराखंड: डॉक्टर ने पत्नी के साथ खाया जहर..डाॅक्टर की मौत, पत्नी की हालत नाजुक

जब मरीज की जान पर बन आती है तो डॉक्टर ही मरीज की जान बचाते हैं, लेकिन हरिद्वार में न जाने ऐसा क्या हुआ, जिसने ‘धरती के भगवान’ को अपनी ही जान लेने पर मजबूर कर दिया।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Roorkee doctor sudesh news: Doctor sudesh and his wife eat poison in Roorkee
Image: Doctor sudesh and his wife eat poison in Roorkee

रुड़की: डॉक्टर....ऐसा सम्मानित पेशा जिसे समाज में खूब मान दिया जाता है। जब मरीज की जान पर बन आती है तो डॉक्टर ही मरीज की जान बचाते हैं, लेकिन हरिद्वार में न जाने ऐसा क्या हुआ, जिसने धरती के इस भगवान को अपनी ही जान लेने पर मजबूर कर दिया। डॉक्टर दंपती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। डॉक्टर पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत भी नाजुक बनी हुई है। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस को घर से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें दंपती ने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है..पुलिस डॉक्टर के बेटे से घटना की जानकारी ले रही है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए हैं। घटना रुड़की की है। यहां सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के सोलानीपुरम निवासी डॉ. सुदेश कुमार (70) का गणेशपुर में क्लीनिक है। घर में वह पत्नी सुमन देवी के साथ रहते थे। उनकी बड़ी बेटी विदेश में रहती हैं और छोटा बेटा वैभव कुमार मर्चेंट नेवी में हैं। परिवार में किसी तरह की परेशानी नहीं थी। बेटा वैभव भी पिछले एक महीने से छुट्टी पर घर आया हुआ है। वैभव रविवार को सुबह की सैर पर गए थे। वापस लौटे थे घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला.

कई बार आवाज लगाने पर भी भीतर से कोई जवाब नहीं मिला तो वैभव ने पुलिस को सूचना दी। खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया। वहां अंदर डॉक्टर और उनकी पत्नी बेसुध पड़े थे। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई, लेकिन तब तक डॉ. सुदेश की मौत हो चुकी थी। पत्नी की हालत भी गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर दंपति ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इस बारे में पता नहीं चल सका है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उन्होंने अपनी मर्जी से खुदकुशी करने की बात लिखी है। घटना से इलाके के लोग सन्न हैं। तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बहरहाल पुलिस डॉक्टर के बेटे से पूछताछ कर रही है। सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग की एक्सपर्ट से जांच कराई जाएगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।