Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है। पौड़ी देवप्रयाग मोटर मार पर सड़क हादसा होने से एक व्यक्ति की मौत 3 लोग हुए घायल। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान प्रक्रिया को पूर्ण करने और ईवीएम मशीन को जमा करने के बाद अपने घर वापस जा रहे चार कार्मिक सड़क हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार पौड़ी देवप्रयाग मोटर मार्ग पर भटकोट मल्ला के समीप एक कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर नीचे जा गिरी। कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है, वहीं 3 लोग घायल हो गए हैं। दो व्यक्तियों के गंभीर रूप से घायल होने के चलते उन्हें उपचार के लिए हायर रेफर सेंटर भेजा गया है। वहीं जिलाधिकारी पौड़ी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने जिला चिकित्सालय पौड़ी पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। सभी के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया है।