उत्तराखंड: छुट्टी के दिन कार से घूमने निकले 5 दोस्त, भीषण हादसे के बाद 4 घरों से उठी अर्थियां

कौन जानता था कि एक ही हादसे में चार दोस्तों की मौत हो जाएगी। कौन जानता था कि एक हादसे के बाद चार घरों से अर्थियां उठेंगी?
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Haldwani Car Accident: Haldwani car accident Chitresh Karthik Akshay and Priyanshu died
Image: Haldwani car accident Chitresh Karthik Akshay and Priyanshu died

हल्द्वानी: चित्रेश डीएसबी कॉलेज से बीकॉम कर रहा था। उसने मां से कहा था कि बस आधे घंटे में लौट आऊंगा। कार्तिक डोभाल का साइबर कैफे था, जबकि अक्षय पढ़ाई के साथ रेस्टोरेंट के काम में पिता का हाथ बंटाता था। सोमवार को चुनाव की वजह से कैफे बंद था, इसलिए कार्तिक और अक्षय दोस्तों संग घूमने चले गए। साथ में प्रियांशु और कमलेश भी आ गए। कौन जानता था कि एक ही हादसे में चार दोस्तों की मौत हो जाएगी। कौन जानता था कि एक हादसे के बाद चार घरों से अर्थियां उठेंगी? जैसे ही हादसे की खबर मृतकों के परिजनों को मिली परिवार में कोहराम मच गया। चित्रेश गुप्ता की मां अब भी बेसुध हैं। उन्हें जब भी होश आता है वो चित्रेश को ही पुकारती हैं। परिजनों का विलाप देख अस्पतालकर्मियों की आंखें भी नम हो गईं। हल्द्वानी में हादसे ने सभी की आंखें नम कर दी। आहे पढ़िए

हल्द्वानी में मौज-मस्ती के लिए निकले पांच दोस्तों के ये राइड मौत की राइड साबित हुई। तेज रफ्तार कार एक पेड़ से टकरा गई, जिससे कार में बैठे चारों दोस्तों की मौत हो गई, एक अन्य की हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। घटना सोमवार देर रात करीब 1 बजकर 30 मिनट की है। क्षेत्र में रहने वाले पांच दोस्त कार्तिक डोभाल, चित्रेश गुप्ता, अक्षय आहूजा और प्रियांशु अपने दोस्त कमलेश पांडेय के साथ कार से शहर घूमने निकले थे। जैसे ही कार कुंवरपुर चौराहे पर पहुंची, चालक ने कार पर से नियंत्रण को दिया। जिसके बाद तेज रफ्तार कार आम के पेड़ से टकरा गई। हादसा होते ही कार के परखच्चे उड़ गए। एक्सीडेंट की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। थोड़ी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कार्तिक, चित्रेश, अक्षय और प्रियांशु बिष्ट को मृत घोषित कर दिया।