उत्तराखंड ब्रेकिंग: अजीत डोभाल के घर में जबरन घुस रहा था शख्स..कहा- मेरी बॉडी में चिप है

NSA Ajit Doval के house security breach, घुसपैठ की कोशिश कर रहा शख्स बोला- मुझे रिमोट से चलाया जा रहा
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Ajit Doval: NSA Ajit Doval house security breach
Image: NSA Ajit Doval house security breach

देहरादून: इस वक्त की एक बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से ताल्लुक रखने वाले NSA अजीत डोभाल को लेकर ये खबर है। NSA Ajit Doval के house में security breach की कोशिश की गई है। उनके घर पर संदिग्ध शख्स ने घुसपैठ की कोशिश की है। शुक्र इस बात का है कि उसे वक्त रहते पकड़ लिया गया। शख्स ने दावा किया था कि उसके शरीर में चिप लगी है। साथ ही उसने कहा कि उसको रिमोट से चलाया जा रहा है। अजीत डोभाल राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं, इसलिए मामला बड़ा हो जाता है। जबरन घुसने का प्रयास करने पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आज सुबह एक व्यक्ति ने कार लेकर अजीत डोभाल के घर में घुसने की कोशिश। इस बीच पहले से सतर्क सुरक्षा बलों ने उसे गेट पर ही पकड़ लिया। उसे दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, पकड़े जाने के बाद शख्स कुछ बड़बड़ा भी रहा था। आगे पढ़िए कुछ और भी खास बातें

वो कह रहा था कि उसकी बॉडी में किसी ने चिप लगा दिया है और उसे रिमोट से कंट्रोल किया जा रहा है। ये सुनकर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। जब जांच की गई तो उसकी बॉडी से कोई चिप नहीं मिली। शुरुआती पूछताछ में आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा है। दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी के पास से जो कार बरामद हुई है वह किराये पर ली हुई है। इससे पहले खबरें भी आती रही हैं कि एनएसए अजीत डोभाल हमेशा ही आतंकियों के निशाने पर रहे हैं। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे विश्वस्त अधिकारियों में गिने जाते हैं। अब NSA Ajit Doval के house में security breach की कोशिश की गई है।