Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में गुलदार की बढ़ती धमक से लोग दहशत में हैं। गुलदार जंगलों से निकलकर बस्तियों में दाखिल हो रहे हैं, राह चलते लोगों पर हमला कर रहे हैं। इस बीच एक डराने वाला वीडियो पौड़ी गढ़वाल से सामने आया है। जहां अस्पताल की आवासीय कॉलोनी की दीवार पर एक नहीं बल्कि दो-दो गुलदार बैठे हुए नजर आए। जब से वीडियो सामने आया है। लोग डरे हुए हैं, वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग कर रहे हैं, ताकि गुलदार को पकड़ा जा सके। वीडियो पौड़ी के जिला अस्पताल की आवासीय कॉलोनी का है। जहां दिन ढलते ही गुलदार की चहल-कदमी शुरू हो जाती है। बीते दिनों यहां आवासीय कॉलोनी में दो गुलदार दिखाई दिए। जिसके बाद अस्पतालकर्मियों में खौफ दिखाई देने लगा। आगे देखिए वीडियो
जिला अस्पताल के एमएस पीके जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला अस्पताल की आवासीय कॉलोनी में दो गुलदार दिखने से कर्मचारियों में डर का माहौल है। शाम ढलते ही गुलदार कॉलोनी में घूमते नजर आए थे। उन्होंने इस बारे में एसडीएम पौड़ी आकाश जोशी को सूचना दे दी है। यह भी बताया जा रहा है कि वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। बता दें कि इन दिनों उत्तराखंड के तमाम जिलों में गुलदार के हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। टिहरी के नरेंद्रनगर में गुलदार एक व्यक्ति को घर के आंगन से खींचकर ले गया था। बाद में उसकी लाश मिली। इसी तरह बीते दिन अल्मोड़ा के सोमेश्वर में चारापत्ती लेने के लिए जंगल गई 25 वर्षीय महिला पर भी गुलदार ने हमला कर दिया था। महिला की जान बड़ी मुश्किल से बच सकी थी। देखिए पौड़ी का वीडियो