Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
ऋषिकेश: उत्तराखंड को पर्यटन मानचित्र पर जगह दिलाने के लिए बड़ी परियोजना पर काम चल रहा है। कुछ दिन पहले औली में नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ और अब Rishikesh Ganga Kayak Festival 2022 की धूम मची है। बुधवार को गंगा के गोल्फ कोर्स रैपिड में गंगा क्याक महोत्सव का आगाज हुआ। लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मार्ग स्थित फूलचट्टी घाट पर स्थित गंगा के गोल्फ कोर्स रैपिड में टूरिज्म बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी कर्नल अश्विन पुंडीर ने महोत्सव का उद्घाटन किया। गंगा क्याक महोत्सव के पहले दिन क्याकिंग की व्यक्तिगत क्याक स्प्रिंट स्पर्धाएं आयोजित की गईं। महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए देश भर से बड़ी तादाद में क्याकर्स पहुंचे थे, जिन्होंने गंगा की लहरों से जूझते हुए दमखम दिखाया। रंग बिरंगी क्याक और प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी तादाद में पर्यटक भी यहां जुटे। गंगा क्याक महोत्सव के उद्घाटन के दौरान उत्तराखंड टूरिज्म बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कर्नल अश्विन ने कहा कि पर्यटन उत्तराखंड की आर्थिकी की रीढ़ है। बड़ी संख्या में युवा पर्यटन उद्योग से जुड़कर देश-विदेश में नाम कमा रहे हैं।
इसी कड़ी में गंगा क्याक महोत्सव एक अलग पहचान बना चुका है। इस तरह के आयोजन प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। महोत्सव के पहले दिन स्प्रिंट स्पर्धाएं आयोजित हुईं। जिनमें भारत के विजय थापा प्रथम और आशीष भंडारी दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर नेपाल के केशव घास्ती और नेपाल के ही रूपेश श्रेष्ठ चौथे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में भारत की प्रियंका राणा प्रथम और निधि भारद्वाज दूसरे स्थान पर रहीं। जबकि ऑस्ट्रेलिया की सियून हांग तृतीय और सुनीता डोलमा चौथा स्थान हासिल करने में सफल रहीं। गंगा क्याक महोत्सव में इस बार अलग-अलग वर्ग के 53 क्याकर्स हिस्सा ले रहे हैं। जिनमें 40 प्रतिभागी प्रोफेशनल वर्ग, नौ बिगनर्स और 4 महिला प्रतिभागी शामिल हैं। Rishikesh Ganga Kayak Festival 2022 19 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान महोत्सव में स्प्रिंट, प्रोफेशनल सलालम, मास बोटर क्रास व बोटर क्रास प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी.