Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून लगातार नशे के जाल में जकड़ रहा है। चरस, स्मैक और न जाने क्या क्या नशईले ड्रग्स यहां बेचे जा रहे हैं। खास तौर पर युवा पीढ़ी नश के इस धंधे में बुरी तरह से गिरफ्तार हो चुकी है। इस बीच देहरादून से ही एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। एक छात्र अपना भविष्य संवारने देहरादून गया लेकिन भविष्य पर हमेशा के लिए प्रश्नवाचक चिह्न लग गया। छात्र को 165 ग्राम चरस के साथ सुद्धोवाला से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी छात्र पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वो इंस्टीट्यूट के छात्रों को महंगे दाम पर चरस बेचकर पैसा कमाता था। आप जानते होंगे कि देहरादून एसएसपी जन्मेजय खंडूरी द्वारा जिले में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। लगातार नशे के तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है। इसी अभियान के तहत प्रेमनगर पुलिस द्वारा ने सुद्धोवाला के पास सौहार्द नाम के छात्र को 165 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी छात्र 21 साल का है और देहरादून के लॉ कॉलेज से बीटेक सेकंड ईयर कर रहा है। वो बल्लूपुर के रवि नाम के लड़के से चरस लेकर आता था और इसके बाद इंस्टीट्यूट के छात्रों को महंगे दामों पर बेचकर पैसा कमाता था।