Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: मसूरी से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां झील में श्रीनगर गढ़वाल की छात्रा सोनाली का शव मिला है। इसके बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। नाबालिग किशोरी का शव मसूरी झील से बरामद किया गया। लोगों ने शव मिलने की सूचना मसूरी पुलिस को दी। इसके बाद कोतवाल गिरीश चंद शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम वहां पहुंची।
शव को झील से निकालकर कब्जे में लिया गया और शव की शिनाख्त श्रीनगर गढ़वाल के श्रीकोट की रहने वाली सोनाली के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि सुबह करीब 8 बजे सोनाली मसूरी झील के मुख्य गेट पर पहुंची थी। इसके बाद उसने वहां के सफाई कर्मचारी को कहा कि उसे झील जाना है। इसके बाद उसने मेन गेट को खोलने के लिए कहा। सफाई कर्मचारी ने उसे बताया कि मेन गेट 10 बजे खुलेगा। इसके बाद सोनाली ने मुख्य गेट से छलांग लगाई और झील की ओर चली गई। पुलिस का कहना है कि झील के पास लगे सीसीटीवी कैमरों से ये दिख रहा है कि नाबालिग किशोरी झील की ओर गई। उसके हाथ में मोबाइल दिख रहा था। काफी खोजबीन के बाद मोबाइल झील से बरामद हुआ। मोबाइल से ही उसकी पहचान श्रीनगर गढ़वाल के श्रीकोट की सोनाली के रूप में हुई है. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखा गया है. सोनाली के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।