गढ़वाल में दिखा वो दुर्लभ जीव, जिसे देखने के लिए बेकरार हैं दुनियाभर के वैज्ञानिक

चमोली जिले के नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क में हिम तेंदुए का दिखना किसी सौगात से कम नहीं है। ये दुर्लभ जीव विरले ही देखने को मिलता है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Chamoli Snow Leopard: Snow leopard seen in Chamoli Nanda Devi National Park
Image: Snow leopard seen in Chamoli Nanda Devi National Park

चमोली: पहाड़ की खूबसूरत वादियों से दुनियाभर के वैज्ञानिको को खुशखबरी मिली है। जी हां..दुर्लभ हिम तेंदुए की खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं।

Snow leopard seen in Nanda Devi National Park

वन्यजीव प्रेमियों के लिए चमोली जिले के नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क में हिम तेंदुए का दिखना किसी सौगात से कम नहीं है। ये दुर्लभ जीव विरले ही देखने को मिलता है। दुनियाभर में हिम तेंदुए की एक झलक पाने के लिए जीव वैज्ञानिक महीनों-महीनों इंतजार करते हैं, इसके बावजूद सफलता की कोई गारंटी नहीं होती। नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान द्वारा जोशीमठ रेंज में अलग-अलग जगहों पर 9 ट्रैप कैमरे लगाए गए थे। इनमें से एक कैमरे में एक हिम तेंदुए की तस्वीर कैद हुई है।

Rare Snow Leopard in Chamoli

स्नो लेपर्ड दुनिया में तेंदुए की दुर्लभ प्रजातियों में महत्वपूर्ण स्थान रखता है. 10 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर ये खुद को सुरक्षित रखता है। हिम तेंदुआ बर्फीले क्षेत्र में निवास करता है। स्लेटी और सफेद फर वाला ये स्तनधारी वन्य जंतु है। विश्व स्तर की बात करें तो स्नो लैपर्ड विलुप्त प्राय प्रजाति है। इस मध्य एशिया के बर्फीले पर्वतीय क्षेत्रों में देख गया है।

Snow Leopard Identification

हिम तेंदुए करीब 1.5 मीटर तक लंबे होते हैं और इनकी खास पहचान है इनकी फरदार और लंबी पूंछ। इनकी पूंछ करीब 100 सेंटीमीटर तक होती है। इनकी खाल पर स्लेटी और सफेद फर होते हैं। इनके फर बहुत लंबे और मोटे होते हैं, जो इन्हें भीषण सर्दी से बचा कर रखते हैं। बड़े और ऊनी पैरों की वजह से ये बर्फ पर आसानी से चल पाते हैं।