Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्रों में स्नो लेपर्ड का कुनबा बढ़ रहा है, जो कि जैव विविधता के लिहाज से शुभ संकेत है। Nanda Devi National Park में Snow Leopard, Red Fox, Musk Deer, Himalayan Thar जैसे जीव नजर आए हैं। स्नो लेपर्ड, रेड फॉक्स, हिमालयन थार, भरल को दुनिया के सबसे खूबसूरत और दुर्लभ जीवों में से एक माना जाता है। ये बहुत मुश्किल से दिखाई देते हैं। हाल में इनकी कुछ तस्वीरें चमोली के नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क में लगे ट्रैप कैमरों में कैद हुई हैं। पार्क प्रशासन की ओर से विभिन्न जगह पर ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। जिनमें स्नो लेपर्ड, रेड फॉक्स, हिमालयन थार, भरल के साथ ही कई दुर्लभ वन्य जीवों की तस्वीरें कैद हुई हैं। आगे हम आपको तस्वीरें दिखा रहे हैं। पार्क क्षेत्र में दुर्लभ जीवों की मौजूदगी से पार्क प्रशासन में खुशी की लहर है। बता दें कि वन्य जीवों के अलावा तस्करों पर नजर रखने के लिए नंदा देवी पार्क प्रशासन की ओर से हर साल विभिन्न जगहों पर ट्रैप कैमरे लगाए जाते हैं। सर्दियां कम होने के साथ ही कैमरों में कैद तस्वीरों का आकलन किया जाता है। आगे देखिए तस्वीरें