उत्तराखंड: ड्यूटी के दौरान ITBP जवान का निधन, परिवार में मचा कोहराम

दुर्गाबहादुर थापा पुत्र बालबहादुर थापा 34 बटालियन आईटीबीपी में हल्दूचौड़ में हेड कांस्टेबल थे। तीन दिन पहले ही वह कैंपस में ड्यूटी कर रहे थे।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Haldwani ITBP Jawan Durga Bahadur: ITBP jawan Durga Bahadur dies in Haldwani
Image: ITBP jawan Durga Bahadur dies in Haldwani

हल्द्वानी: हल्द्वानी में ड्यूटी के दौरान 34 बटालियन आइटीबीपी जवान की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। मृतक जवान मूलरूप से नेपाल का रहने वाला है। एसटीएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। मौत के कारणों का पता नहीं लग सका है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है। मेडिकल पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल आर्य ने बताया कि मूलरूप से नेपाल व हाल देहरादून निवासी 40 वर्षीय दुर्गाबहादुर थापा पुत्र बालबहादुर थापा 34 बटालियन आईटीबीपी में हल्दूचौड़ में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। तीन दिन पहले ही वह कैंपस में ड्यूटी कर रहे थे। इसी बीच अचानक ही वह गश खाकर नीचे गिर गए। जिसके बाद जवानों ने उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल में पहुंचाया जहां शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया मृतक के स्वजनों के हल्द्वानी पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उनकी मौत के बाद से ही उनके परिजनों के बीच में कोहराम मचा हुआ और उनका रो-रो कर बुरा हाल हो रखा है।