उत्तराखंड: गर्लफ्रेंड की डिमांड पूरी करने के चक्कर में बुरा फंसा बॉयफ्रेंड, पीछे पड़ी पुलिस

गर्लफ्रेंड ने लड़के से तमंचा दिखाने की गुजारिश की थी। लड़के ने जैसे-तैसे तमंचे का जुगाड़ किया और बाइक पर सवार होकर प्रेमिका से मिलने चल पड़ा। जानिए फिर क्या हुआ
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Haridwar Boyfriend Girlfriend Gun: Boy caught with gun in Haridwar
Image: Boy caught with gun in Haridwar

रुड़की: ये प्यार जो न कराए कम है। कुछ दिन पहले हल्द्वानी का एक प्रेमी जोड़ा कार चोरी कर हनीमून पर जाने की तैयारी कर रहा था, और अब हरिद्वार में गर्लफ्रेंड की फरमाइश पूरी करने के चक्कर में एक लड़का पुलिस के फेर में पड़ गया। बताया जाता है कि गर्लफ्रेंड ने लड़के से तमंचा दिखाने की गुजारिश की थी। जिस लड़के ने चांद-तारे तोड़कर लाने का वादा किया था, वो भला गर्लफ्रेंड की फरमाइश कैसे पूरी नहीं करता। लड़के ने जैसे-तैसे तमंचे का जुगाड़ किया और बाइक पर सवार होकर प्रेमिका से मिलने चल पड़ा, हालांकि प्रेमिका तमंचे के दर्शन कर पाती उससे पहले ही पुलिस ने लड़के को पकड़ लिया। पुलिस ने युवक से तमंचा रखकर घूमने की वजह पूछी तो उसने जो कहानी सुनाई, उसे सुनकर पुलिसवालों ने भी सिर पकड़ लिया। घटना रुड़की की है। यहां बीती शाम पुलिस सलेमपुर रोड पर चेकिंग कर रही थी। आगे पढ़िए

इस बीच पुलिस को एक युवक बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस को देख लड़का डर गया और रास्ते से वापस लौटने लगा। पुलिसकर्मियों की उसकी हरकतों पर शक हुआ और उन्होंने लड़के को फॉलो करना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद युवक को पकड़ लिया गया। तलाशी हुई तो युवक के पास से एक तमंचा मिला। पुलिस ने तमंचे के बारे में पूछा तो युवक ने बताया कि सुनहरा गांव में उसकी गर्लफ्रेंड रहती है। वो तमंचा देखने की जिद पर अड़ी थी। लड़के ने उसे कई बार समझाया, टालने की कोशिश भी की, लेकिन गर्लफ्रेंड मानी नहीं। जिस पर युवक तमंचा लेकर उसे दिखाने के लिए जा रहा था। बहरहाल पुलिस ने युवक की बाइक सीज कर दी है। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान भी किया गया है।