गढ़वाल: IIT के 14 छात्रों से भरा टेंपो ट्रैवलर हादसे का शिकार, मची चीख पुकार

जोशीमठ में आईआईटी के 14 छात्रों से भरा टैंपो ट्रैवलर हादसे का शिकार हो गया। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
joshimath iit students tempo traveller: Tempo traveller overturns on road in Joshimath
Image: Tempo traveller overturns on road in Joshimath

चमोली: उत्तराखंड में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। खास तौर पर पहाड़ों में तो बेहद बुरा हाल है। इस बीच चमोली जिले के टूरिस्ट प्लेस जोशीमठ से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां एक टैंपो ट्रैवलर हादसे का शिकार हो गया। ये हादसा औली जोशीमठ मोटर मार्ग पर टीवी टावर के पास हुआ है। हादसे में आईआईटी रुड़की से आए 14 छात्र घायल हो गए। हालांकि शुक्र इस बात का रहा कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। छात्रों की चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने सभी का रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि सभी छात्र औली घूमने आए थे। आज एक होटल से वाहन छात्रों को लेकर जोशीमठ की तरफ जा रहा था। तभी अचानक ड्राइवर का गाड़ी से संतुलन बिगड़ा और गाड़ी सड़क के नीचे जा गिरी। इसके बाद छात्रों की चीख-पुकार निकल गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने छात्रों को बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल ले गए। गनीमत रही कि इस सड़क हादसे में किसी की जान नहीं गई। एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।