Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
हल्द्वानी: हल्द्वानी में एक युवक ने फांसी के फंदे में झूलकर मौत को गले लगा लिया है। आत्महत्या का कारण पत्नी के साथ हुई नोकझोंक बताया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक मृतक की उसकी पत्नी से बहस होने के बाद उसने अपना जीवन समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी 26 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में हुई है। दीपक ने मंगलवार रात कमरे में लगे पंखे के कुंडे में लटक कर आत्महत्या कर ली थी। जब उसके परिजन कुछ देर बाद कमरे में पहुंचे तो शव झूलता देख उनके बीच कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची काठगोदाम थाना पुलिस ने शव फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दीपक का मंगलवार रात किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से अनबन हो गई थी। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। मृतक दीपक राजमिस्त्री का काम करता था और उसके दो बच्चे हैं। हादसे के बाद से मृतक के परिजनों के बीच में कोहराम मचा हुआ है और उनका रो-रो कर बुरा हाल है।