उड़ता उत्तराखंड: देहरादून में पुलिस की फर्जी आईडी लेकर स्मैक बेच रहे थे 3 तस्कर

देहरादून में तीन स्मैक तस्कर गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए बनाया था पुलिस का फर्जी आईकार्ड..पढ़िए पूरी खबर
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
DEHRADUN PATEL NAGAR SMACK: 3 smack smugglers arrested in dehradun patel nagar
Image: 3 smack smugglers arrested in dehradun patel nagar

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अभियान चलाए हुए है। इसी कड़ी में पुलिस ने देहरादून से तीन स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक तस्कर के पास से पुलिस का फर्जी आईकार्ड भी मिला है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए उसने फर्जी आईकार्ड बनाया था।

smack smugglers arrested in dehradun

थाना पटेल नगर पुलिस ने स्मैक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक तस्कर के पास से पुलिस का फर्जी आईकार्ड भी मिला है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए उसने फर्जी आईकार्ड बनाया था। पुलिस ने तीनों तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। दरअसल एसएसपी द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोकथाम के लिए असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं जिसके तहत पुलिस टीम लगातार चेकिंग अभियान चलाए हुए है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी धर्मेन्द्र गालियान निवासी ग्राम रंगना थाना झिंझाना शामली, अर्जुन चौधरी और प्रभात को फ्लाई ओवर के नीचे टर्नर रोड कट के पास कोतवाली पटेलनगर देहरादून से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 25.10 ग्राम स्मैक, 1 छोटा इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 6000 रुपए की नकदी, एक फर्जी पुलिस आईडी कार्ड बरामद किया गया। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मुख्य आरोपी धर्मेंद्र की जेब से फर्जी आईकार्ड मिला, जिसमें पुलिस मुख्यालय उत्तर प्रदेश की मोहर लगी थी और कॉन्स्टेबल नंबर भी लिखा हुआ था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए उसने फर्जी आईकार्ड बनाया था। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा भी दर्ज कर दिया है।