Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: भारतीय महिला क्रिकेट टीम का वनडे विश्व कप में शानदार सफर जारी है। शनिवार को हुए महत्वपूर्ण मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 155 रन से हरा दिया।
उत्तराखंड की रहने वाली स्नेह राणा का यह पहला विश्व कप है। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेल गए मैच में स्नेह राणा ने 9.3 ओवर की गेंदबाजी में मात्र 22 रन देकर तीन विकेट लिए।
इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ मैच में स्नेह राणा ने दो विकेट अपने नाम किए थे। इससे पहले भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 317 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इससे पहले माउंट माउंगानुई में खेले गए महिला विश्व कप मुकाबले में उत्तराखंड की बेटी ने बैटिंग और बॉलिंग में जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पाकिस्तान को 137 रनों पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी स्नेह राणा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदो पर 53 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 4 चौके लगाए। इसके बाद उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 9 ओवर में 27 रन देकर दो विकेट झटके।
देहरादून की रहने वाली स्नेह राणा की जिंदगी तमाम तरह के उतार-चढ़ाव से भरी रही है। वो अपने दिवंगत पिता के सपने को पूरा करने के लिए मैदान में उतरी हैं। सिनोला गांव में किसान के परिवार में जन्मी स्नेह के लिए क्रिकेट बचपन से जुनून था। भारतीय टीम में वापसी के बाद लगातार भारत के लिए खेल रही हैं। फिलहाल स्नेह राणा भारत के लिए मैच विनर खिलाड़ी के रूप में पहचान बना रही हैं