उत्तराखंड: सुहागरात के दिन पता चला कि वो पत्नी नहीं गे है, बेरहमी से हुआ कत्ल

प्रेमी संग जिंदगी बिताने के लिए किशोर सब कुछ छोड़ कर उसके साथ भाग गया, लेकिन बाद में जब प्रेमी को उसके लड़का होने की बात पता चली तो बवाल शुरू हो गया।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Rudrapur Gay Murder: Gay murder in Udham Singh Nagar Rudrapur
Image: Gay murder in Udham Singh Nagar Rudrapur

रुद्रपुर: कहते हैं प्यार का कोई जेंडर नहीं होता। ऊधमसिंहनगर में रहने वाला एक किशोर भी यही सोचा करता था। रुद्रपुर पुलिस ने सालभर पहले हुई एक युवक की हत्या का खुलासा कर दिया है जिसकी कहानी अजीब-ओ-गरीब है।

Gay murder in Udham Singh Nagar Rudrapur

17 साल के किशोर को फोन पर बातें करते-करते एक युवक से प्यार हो गया। युवक भी किशोर से प्यार भरी बातें करने लगा, लेकिन उसे यह नहीं पता था कि वह जिस से बातें कर रहा है वह लड़की नहीं बल्कि एक लड़का है। खैर, बात आगे बढ़ी तो दोनों ने साथ में रहने की ठान ली। अपने प्रेमी संग जिंदगी बिताने के लिए किशोर सब कुछ छोड़ कर उसके साथ भाग गया। भागकर दोनों ने शादी भी कर ली। इसके बाद जब सुहागरात का वक्त आया तो लड़के के पांव तले जमीन खिसक गई। प्रेमी को उसके गे होने की बात पता चली तो ये नृशंस हत्याकांड अजाम दिया गया। इस हत्याकांड का खुलासा पूरे 1 साल बाद हुआ है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मरने वाला किशोर 17 साल का था और रुद्रपुर के भूरारानी इलाके में रहता था। आगे पढ़िए पूरी कहानी

हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि मोबाइल फोन पर उसकी एक लड़की से बात हुआ करती थी। फोन पर बातों बातों में ही दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। साथ रहने के लिए आरोपी 24 मार्च 2021 को उसे भगा कर ले गया। 24 मार्च को लापता होने वाले दिन ही उससे शादी कर ली थी। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी हो गए। लेकिन सुहागरात के दिन पता चला कि वो लड़की नहीं, गे है। इसके बाद उसने अपने जीजा मझौला थाना न्यूरिया पीलीभीत निवासी साहब सिंह उर्फ सब्बी के साथ मिलकर ताकिये से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव बाइक पर रखकर खटीमा के जंगल में फेंक दिया था। 28 मार्च को मृतक के परिजनों ने कोतवाली पुलिस को गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। 29 मार्च को खटीमा के जंगलों में रणजीत उर्फ लड्डू का शव लड़की की वेशभूषा में पुलिस ने बरामद किया था किशोर की लाश खटीमा-मझौला इलाके में मिली। बहरहाल सर्विलांस की मदद से पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।