उत्तराखंड में टैक्स फ्री हुई ‘द कश्मीर फाइल्स’, जानिए अब आपको कितने की पड़ेगी टिकट

The Kashmir Files Movie Uttarakhand में Tax Free कर दी गई है। ये भी जानिए कि टैक्स फ्री होने का मतलब क्या होता है।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
the kashmir files tax free uttarakhand: The Kashmir Files Movie Tax Free in Uttarakhand
Image: The Kashmir Files Movie Tax Free in Uttarakhand

देहरादून: देशभर की फिल्म इंडस्ट्री में द कश्नीर फाइल्स फिल्म अलग ही जलवा दिखा रही है। अब तक तमाम रिकॉर्ड्स तोड़ चुकी फइल्म द कश्नीर फाइल्स की काफी शूटिंग उत्तराखंड में भी हुई है। अब इस फिल्म को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया बड़ा फैसला।

The Kashmir Files Movie Tax Free in Uttarakhand

द कश्नीर फाइल्स उत्तराखंड में टैक्स फ्री कर दी गई है। प्रदेश के मुख्य सचिव को सीएम पुष्कर सिंह धामी के द्वारा निर्देश दे दिए गए हैं, जिसके तहत अब इस फिल्म को टैक्स फ्री करने का फैसला लिया गया है। आपको बता दें कश्मीर फाइल्स फिल्म की कुछ शूटिंग उत्तराखंड में भी हुई है। इस फिल्म को मिल रही सफलता से निर्देशक और उससे जुड़े हुए तमाम कलाकार खाते उत्साहित हैं। हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रेदश, कर्नाटक और गोवा, त्रिपुरा के बाद अब उत्तराखंड सरकार ने भी फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। कुल मिलाकर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को अब तक 6 राज्यों में टैक्स फ्री किया जा चुका है। इसके साथ ही कर्नाटक में इस फिल्मी की स्क्रीनिंग भी की जाएगी। टैक्स फ्री का मतलब क्या होता है, ये भी जानिए।

What is Movie Tax Free

जब कोई फिल्म राज्य द्वारा टैक्स फ्री घोषित की जाती है तो वो पूरे टिकट में राज्य जीएसटी का हिस्सा माफ कर देती है. आम तौर पर सिनेमाघरों में टिकट की कीमत सौ रूपये से अधिक की होती है. अगर टिकट का बेस प्राइस 400 रुपये का है तो सभी टैक्स लगाकर टिकट 464 रुपये का होगा. वहीं टैक्स फ्री होने पर टिकट पर 436 रुपये देने होंगे. इससे दर्शकों के 36 रुपये बचेंगे. सेंट्रल जीएसटी के तौर पर टैक्स दर्शकों को देना ही होता है.