Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में बढ़ते सड़क हादसे चिंता का विषय हैं। सड़क हादसों को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा अभियान चलाए जा रहे हैं, लोगों को जागरुक किया जा रहा है लेकिन इन अभियानों का ज्यादा असर दिख नहीं रहा। सड़क हादसे का ताजा मामला विकासनगर में सामने आया है। जहां एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सवारियों से भरा एक ट्रक बड़कोट राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या NH-123 पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त ट्रक डामटा से नौगांव की तरफ जा रहा था। यमुनोत्री हाईवे पर तेज रफ्तार से जा रहा ट्रक रिखाऊ खड्ड के पास एक खाई में गिर गया। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के वक्त ट्रक में 11 लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 9 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मारे गए लोग और सभी घायल रुड़की के रहने वाले बताए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष पुरोला अशोक चक्रवर्ती ने बताया कि डामटा चौकी पुलिस मौके पर है। बड़कोट एसडीआरएफ और नैनबाग व नौगांव से 108 सेवा को मौके पर भेजा गया है। घायलों को नौगांव व डामटा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच जारी है।