अल्मोड़ा का प्रदीप मेहरा देशभर में छा गया, सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो ने की खुलकर तारीफ

इंटरनेट स्टार pradeep mehra को मिला सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो रिटायर्ड लेफ्टिनेंट General Satish Dua का सपोर्ट, सेना में जाने के सपने को पूरा करने के लिए नोएडा में दौड़ लगाता है प्रदीप
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
almora pradeep mehra: General Satish Dua will accompany Pradeep Mehra of Almora
Image: General Satish Dua will accompany Pradeep Mehra of Almora

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा का रहने वाला प्रदीप मेहरा इस समय पूरे इंटरनेट पर छाया हुआ है।

almora pradeep mehra become internet sensation

रात में 12 बजे नोएडा की सड़कों पर तेजी से भागने वाली वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रही है। हर कोई आश्चर्यचकित है कि महज एक 19 साल के लड़के के अंदर आखिर इतना जज्बा और इतनी हिम्मत कैसे आई। आखिर कैसे कोई अपने जीवन में इतनी चुनौतियों का हंसकर सामना कर सकता है। हर कोई बस यही सवाल पूछ रहा है और प्रदीप मेहरा की हिम्मत की दाद दे रहा है। सोशल मीडिया पर अब तक कई दिग्गज लोग प्रदीप मेहरा की तारीफ कर उनसे प्रेरणा ले चुके हैं। दरअसल उत्तराखंड के डायरेक्टर विनोद कापड़ी ने उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। इसके बाद से यह प्रदीप मेहरा के चाहने वालों की संख्या दुगुनी और रात चौगुनी बढ़ रही है। अभी तक कई दिग्गज लोग उनकी वीडियो शेयर कर उनकी हिम्मत और हौसले की सराहना कर चुके हैं। जुनून और जज्बे से रातों रात इंटरनेट मीडिया की सुर्खियां बनकर लाखों लोगों के दिलों में उतरने वाले उत्तराखंड के लाल प्रदीप मेहरा की मदद के लिए अब कई लोग सामने आने लगे हैं। मगर प्रदीप का रोज रात को 10 किलोमीटर की लंबी दौड़ लगाने का एक ही मकसद है और वह है आर्मी में जाने का।

General Satish Dua will accompany Pradeep Mehra

ऐसे में मददगारों में जो प्रमुख नाम सामने आया है वो हैं सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो कहे जाने वाले रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ। जनरल दुआ ने प्रदीप की मदद के लिए माऊं रेजिमेंट के कर्नल, पूर्वी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राणा कलिता से बात की है। जिससे प्रदीप को भारतीय सेना में जाने का सपना पूरा हो सके। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ने फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी के ट्टीव को रीट्वीट करते हुए लिखा कि प्रदीका जज्बा प्रशंसनीय है। उनकी योग्यता के आधार पर भर्ती परीक्षा पास करने में उनकी मदद करने के लिए मैंने कुमाऊं रेजिमेंट के कर्नल और पूर्वी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राणा कलिता के साथ बातचीत की है। वह अपनी रेजीमेंट में भर्ती के लिए युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में जल्द ही प्रदीप मेहरा का सपना पूरा हो यही मेरी आशा है।