गढ़वाल के पंचूर गांव का बेटा दूसरी बार बना UP का सीएम, मां और बहन ने दिया भावुक संदेश

Yogi Adityanath aka Ajay Singh Bisht उत्तर प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा सत्ता संभाली है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
yogi adityanath ajay bisht pauri garhwal: Yogi Adityanath aka Ajay Singh Bisht is native of Panchur village Pauri Garhwal
Image: Yogi Adityanath aka Ajay Singh Bisht is native of Panchur village Pauri Garhwal

पौड़ी गढ़वाल: योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के शपथग्रहण का खूब उल्लास दिखा, लेकिन जश्न उत्तराखंड में भी खूब मनाया जा रहा है।

Yogi Adityanath Pauri Garhwal Panchur Village

उनके पैतृक गांव में लोगों ने शपथ ग्रहण के दिन ढोल-दमाऊं की थाप पर थिरक कर योगी आदित्यनाथ की उपलब्धि का जश्न मनाया। योगी आदित्यनाथ मूलरूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं। उनके दोबारा सीएम बनने पर उनकी मां जहां उत्साहित नजर आईं तो वहीं उनकी बहन भावुक हो गई। योगी आदित्यनाथ की कर्मभूमि भले ही यूपी हो, लेकिन उत्तराखंड से उनका जन्म का रिश्ता है। कभी अजय सिंह बिष्ट के रूप में पहचाने जाने वाले योगी आदित्यनाथ का गांव पंचूर में है। यहां गांव के लोग ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाच-गाना कर जश्न मना रहे हैं। रंग-गुलाल उड़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी और उनकी बहन शशि पयाल भी इस मौके पर खूब उत्साहित नजर आ रही हैं। मां और बहन शशि का कहना है कि, वो अपने भाई से यही कहना चाहती हैं कि जैसे उन्होंने पिछली बार लोगों की सेवा की, इस बार भी उसी सेवा भाव से काम करें। बता दें कि यूपी में 37 साल बाद ऐसा समय आया है, जबकि किसी नेता ने लगातार दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली। बीजेपी ने यूपी में शानदार जीत हासिल की। योगी आदित्यनाथ ने आज दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही वह प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा सत्ता संभाली है। योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। इसी तरह सीएम पुष्कर सिंह धामी भी Yogi Adityanath aka Ajay Singh Bisht के शपथ ग्रहण समारोह में खास मेहमान के तौर पर शामिल हुए।