उत्तराखंड के आर्यन जुयाल को मुंबई इंडियंस ने दिया पहला IPL खेलने का मौका

ईशान किशन के चोटिल होने के बाद Mumbai Indians टीम के Aryan Juyal मैदान पर उतरे और विकेटकीपिंग की।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
IPL Mumbai Indians Aryan Juyal : Aryan Juyal of Uttarakhand is wicketkeeper in Mumbai Indians IPL
Image: Aryan Juyal of Uttarakhand is wicketkeeper in Mumbai Indians IPL

हल्द्वानी: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल मैच में उत्तराखंड के आर्यन जुयाल को आखिरकार मैदान में उतरने का मौका मिला।

IPL Mumbai Indians Aryan Juyal

दरअसल ईशान किशन के चोटिल होने के बाद आर्यन जुयाल मैदान पर उतरे और विकेटकीपिंग की। हालांकि इस मैच में दिल्ली ने मुंबई पर जीत हासिल कर ली। दिल्ली ने ये मैच 4 विकेट से अपने नाम कर दिया। मैदान पर मुंबई इंडियंस की ओर से विकेटकीपिंग करने उतरे आर्यन जुयाल हल्द्वानी के रहने वाले हैं। मुंबई इंडियंस ने आर्यन जुयाल को 20 लाख रुपए के बेस प्राइस पर खरीदा है। आपको बता दें कि आर्यन जुयाल इससे पहले भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। फिलहाल आर्यन के फैन इंतजार कर रहे हैं कि मुंबई इंडियंस की टीम की तरफ से उनकी बल्लेबाजी देखने का मौका मिले। आईपीएल के पहले मैच में भले ही आर्यन को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली लेकिन मुंबई इंडियंस के लिए विकेटकीपिंग के लिए वो मैदान पर उतर ही गए। ईशान किशन के चोटिल होने की वजह से उन्हें मैदान पर विकेट कीपिंग करने उतरना पड़ा।