बधाई: IPL में मैदान पर उतरे उत्तराखंड के दो धुरंधर..एक ने की ओपनिंग, एक ने की विकेटकीपिंग

Mumbai Indians टीम के Aryan Juyal मैदान पर उतरे और विकेटकीपिंग की। उधर RCB की तरफ से अनुज रावत ने ओपनिंग की
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
ARYAN JUYAL ANUJ RAWAT IPL: Uttarakhand Aryan Juyal mumbai indians and anuj rawat RCB in IPL
Image: Uttarakhand Aryan Juyal mumbai indians and anuj rawat RCB in IPL

हल्द्वानी: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल मैच में उत्तराखंड के आर्यन जुयाल को आखिरकार मैदान में उतरने का मौका मिला।

IPL Mumbai Indians Aryan Juyal

दरअसल ईशान किशन के चोटिल होने के बाद आर्यन जुयाल मैदान पर उतरे और विकेटकीपिंग की। हालांकि इस मैच में दिल्ली ने मुंबई पर जीत हासिल कर ली। दिल्ली ने ये मैच 4 विकेट से अपने नाम कर दिया। मैदान पर मुंबई इंडियंस की ओर से विकेटकीपिंग करने उतरे आर्यन जुयाल हल्द्वानी के रहने वाले हैं। मुंबई इंडियंस ने आर्यन जुयाल को 20 लाख रुपए के बेस प्राइस पर खरीदा है।

IPL RCB Anuj Rawat

इसके अलावा आज उत्तराखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर ये है कि उत्तराखंड के ही अनुज रावत को भी आज आईपीएल में अपना पहला मैच खेलने का मौका मिला। अनुज रावत RCB की तरफ से मैदान में ओपनिंग करने उतरे। आरसीबी ने अनुज रावत को 3.4 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है। अनुज रावत उसी स्कूल से पढ़ें हैं जहां से विराट कोहली ने अपनी पढ़ाई की है। अनुज और विराट दोनों ही द्रोणाचार्य अवॉर्डी राजकुमार शर्मा के शिष्य हैं।