Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
हल्द्वानी: इस बार उत्तराखंड के कई खिलाड़ियों को आईपीएल का हिस्सा बनने का मौका मिला है। युवा बल्लेबाज आर्यन जुयाल इनमें से एक हैं। हल्द्वानी निवासी आर्यन आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं। हाल में आर्यन की जिंदगी में एक बेहद यादगार लम्हा आया।
आर्यन को भारत में क्रिकेट का भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने बल्लेबाजी के बहुमूल्य टिप्स दिए। बुधवार को मैच में बिना प्रदर्शन किए ही आर्यन की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई। इस तस्वीर में वानखेड़े स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस के दौरान सचिन तेंदुलकर आर्यन जुयाल को बल्लेबाजी के टिप्स देते नजर आ रहे हैं। खुद मुंबई इंडियंस टीम ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर इस फोटो को शेयर कर लिखा कि आर्यन भाई, हमें भी बताओ क्या टिप्स मिला। उधर, टीम की ओर से जारी एक वीडियो में आर्यन ने कहा कि सचिन सर को अपने पास देख मैं बिल्कुल अचंभित था, उनको देखकर ही हमने क्रिकेट खेलना शुरू किया है। पहले तो मुझे विश्वास ही नहीं हुआ कि सचिन सर मेरे सामने खड़े हैं। उनसे मिलना और सीखना मेरा सपना था, जो भगवान की कृपा से आज पूरा हो गया। उन्होंने मुझे बहुत छोटी-छोटी बातें बताईं जो मेरे खेल में बहुत बड़ा बदलाव ला सकती हैं। आर्यन कहते हैं कि यह फोटो मेरी जीवन की सबसे खूबसूरत फोटो है। हालांकि क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा है कि आईपीएल में मुंबई इंडियंस आर्यन जुयाल को प्लेइंग 11 में रखने का मन बना चुकी है। माना जा रहा है जल्द ही वो मुंबई की प्लेइंग इलेवन से मैदान में उतरेंगे। बता दें कि हल्द्वानी में रहने वाले आर्यन जुयाल घरेलू सत्र में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं। आईपीएल के इस सत्र में उत्तराखंड के कई युवा खिलाड़ी अलग-अलग टीमों में अपनी धमक दिखा रहे हैं, जिनमें आर्यन का नाम भी शामिल है।