Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
चम्पावत: मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चैत्र नवरात्रि के अवसर पर चंपावत जिले के टनकपुर स्थित प्रसिद्ध धाम मां पूर्णागिरी मंदिर में दर्शन कर पूजा पाठ की एवं प्रदेश वासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की है। ये पहला मौका है जब कोई मुख्यमंत्री मां पूर्णागिरि धाम पहुंचकर माथा टेका। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने मां पूर्णागिरि के दर्शन किए थे लेकिन वो उस समय सीएम के पद पर नहीं थे। उन्हें डोली से मुख्य मंदिर तक ले जाया गया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बतौर विधायक कई बार पूर्णागिरी धाम पहुंचे, लेकिन मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ करने का बतौर मुख्यमंत्री उन्हें ये सौभाग्य अभी तक नहीं मिल पाया था। अब शनिवार को मां पूर्णागिरि के दर्शन कर उन्होंने ये इतिहास रचा है। आगे देखिए तस्वीरें