Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
बीते दिनों यहां आदमखोर ने एक महिला को मार डाला। घटना काठगोदाम के फतेहपुर वन क्षेत्र की है। जहां बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों में डर के साथ गुस्सा भी है। स्थानीय लोगों ने कहा कि बाघ जैसे वन्यजीव आबादी में पहुंच रहे हैं, इतना समय गुजर चुका है लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने वन अधिकारियों से कहा कि जंगल से चारा, जलौनी लकड़ी मिलती है, बाघ के डर से लोगों का वहां जाना बंद हो गया है। इससे मुश्किल हो रही है। जल्द समस्या का समाधान किया जाए। बता दें कि रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज में तीन महीने में छह लोगों की वन्यजीवों के हमले में मौत हो चुकी हैं। इसके बाद से इलाके में दहशत है। इन घटनाओं से लोगों में आक्रोश भी है। डरे हुए लोग शाम होने से पहले ही घरों में दुबक जाते हैं। बच्चों ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। उधर, बाघ के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत के बाद नैनीताल पुलिस की टीम ने क्षेत्र में बार-बार अनाउंसमेंट कर लोगों को आगाह किया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोगों से काठगोदाम क्षेत्र के सोनकोट, भदयूनी, कुमाऊं कॉलोनी, दुमवाढूंगा और खास तौर पर काठगोदाम किनारे लगे वन क्षेत्र में रह रहे लोगों से जंगल की और ना जाने की अपील की गई है। प्रशासन की टीम ने कहा कि लोग मॉर्निंग वॉक, इवनिंग वॉक और घास-लकड़ी आदि काटने के लिए जंगल की और अकेले ना जाए। सतर्क रहें, अपने जीवन को संकट में ना डालें।