उत्तराखंड की कुसुम पांडे का नेशनल अवॉर्ड के लिए चयन, दिल्ली में सम्मान देंगे उप राष्ट्रपति

देशभर के करीब 20 कलाकारों को National Award से सम्मानित किया जाएगा। इस लिस्ट में Haldwani की Kusum Pandey का नाम भी शामिल है।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
haldwani kusum pandey national awards: Haldwani Kusum Pandey selected for National Award
Image: Haldwani Kusum Pandey selected for National Award

हल्द्वानी: प्रदेश के लिए एक गर्व से भर देने वाली खबर हल्द्वानी से आई है। क्षेत्र में रहने वाली कुसुम पांडे को 62वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के मौके पर सम्मानित किया जाएगा। ललित कला अकादमी की ओर से नौ अप्रैल से 62वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का आयोजन होने जा रहा है।

Haldwani Kusum Pandey selected for National Award

जिसमें देशभर के करीब 20 कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। इस लिस्ट में उत्तराखंड की कुसुम पांडे का नाम भी शामिल है। जो कलाकार चित्रकला, मूर्तिशिल्प, ग्राफिक, फोटोग्राफी समेत अन्य माध्यमों में शानदार काम कर रहे हैं, उन्हें दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित किया जाएगा। सभी को उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा सम्मान के तौर पर दो लाख रुपये नकद, ताम्रपत्र और शॉल भेंट की जाएगी। उत्तराखंड की कुसुम पांडे को फाइन आर्ट के क्षेत्र मे सम्मानित किया जाएगा। कुसुम कला के क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से काम कर रही हैं। उन्होंने हल्द्वानी में उत्तराखंड का पहला फाइन आर्ट स्टूडियो भी खोला है।

ललित कला अकादमी की अध्यक्ष उमा नंदूरी ने जानकारी दी कि कोविड महामारी के लंबे दौर के बाद ललित कला अकादमी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर कला प्रदर्शनी आयोजित हो रही है। प्रदर्शनी के लिए अकादमी को पूरे देश से 2351 कलाकारों की 5450 प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं। निर्णायक मंडल ने राष्ट्रीय प्रदर्शनी के लिए विभिन्न माध्यमों से 300 से अधिक कृतियों का चयन किया। इन कलाकृतियों में से 20 कलाकृतियों का चयन 62वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी-पुरस्कार के लिए किया गया। प्रदर्शनी में देशभर के कलाकारों को सम्मानित भी किया जाएगा। सम्मानित होने वालों में उत्तराखंड के Haldwani की Kusum Pandey के अलावा आनंद नारायण दाबली, भोला कुमार, देवेश उपाध्याय, दिग्विजय खटुआ, घनश्याम काहर, जगन मोहन पेनुगंती, जिंतु मोहन कलिता, लक्ष्मीप्रिया पाणिग्रही, मंजूनाथ होनापुरा, मोहन भोया, नेमा राम जांगिड़, निशा चड्डा समेत कई कलाकार शामिल हैं। इन सभी कलाकारों की कलाकृतियों और कलात्मक अभिव्यक्ति को राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा।