देहरादून की बुजुर्ग महिला ने राहुल गांधी के नाम की अपनी सारी वसीयत..कोर्ट में दिया वसीयतनामा

Dehradun की Pushpa Munjial ने कोर्ट में अपना Will दिया और Rahul Gandhi के नाम अपनी सारी वसीयत कर दी।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Dehradun Pushpa Munjial Rahul Gandhi Will: Pushpa Munjial of Dehradun will to the name of Rahul Gandhi
Image: Pushpa Munjial of Dehradun will to the name of Rahul Gandhi

देहरादून: देहरादून से एक रोचक खबर सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग महिला ने कोर्ट में अपना वसीयतनामा दिया और राहुत गांधी के नाम अपनी सारी वसीयत कर दी।

Dehradun Pushpa Munjial Rahul Gandhi Will news

जी हां देहरादून निवासी सुश्री पुष्पा मुन्जियाल प्रेम धाम, 25 नेहरू रोड़, डालनवाला की रहने वाली हैंय़ उन्होंने ने अपनी सारी सम्पत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, सांसद राहुल गांधी के नाम की है। उन्होंने बकायदा अपना वसीयतनामा कोर्ट में पेश किया। सुश्री पुष्पा मुन्जियाल ने सम्पत्ति का बसीयतनामा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को सौंपा। पुष्पा मुन्जियाल ने कहा कि वो राहुल गांधी क विचारों से अत्यधिक प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढकर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है। पुष्पा मुन्जियाल ने आगे कहा कि चाहे इन्दिरा गांधी हों, चाहे राजीव गांधी हों..हर किसी ने इस देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी। उन्होंने आगे कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित किया है। उन्होंने न्यायालय में अपनी सम्पत्ति का पूर्ण ब्योरा देते हुए राहुल गांधी के नाम अपना वसीयतनामा कर दिया। उन्होंने न्यायालय से अनुरोध किया है कि मेरे उपरान्त मेरी पूरी सम्पत्ति का मालिकाना हक राहुल गांधी को सौंपा जाए।