देहरादून: राहुल गांधी के नाम की 50 लाख की FD और 10 तोला सोना, जानिए कौन हैं पुष्पा मुंजियाल

Pushpa Munjiyal गांधी परिवार से बेहद प्रभावित हैं। वो कहती हैं कि अगर Rahul Gandhi शादी करते हैं तो वह उनकी बहू को गहने उपहार में देंगी।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Pushpa Munjiyal Rahul Gandhi: Know all about Pushpa Munjiyal of Dehradun
Image: Know all about Pushpa Munjiyal of Dehradun

देहरादून: ‘पुष्पा राज’ के बारे में सुन-सुनकर बोर हो गए हैं तो अब देहरादून की दानी दादी पुष्पा के बारे में सुनिए। ओल्ड एज होम में रहने वाली पुष्पा मुंजियाल ने अपनी संपत्ति दान कर दी है। संपत्ति में 50 लाख की एफडी और 10 तोला सोना शामिल है।

Pushpa Munjiyal of Dehradun

अब आपके मन में सवाल होगा कि आखिर ये भारी भरकम दान पाने वाला खुशकिस्मत शख्स आखिर है कौन, तो चलिए वो भी बताते हैं। पुष्पा मुंजियाल ने अपनी संपत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी के नाम किया है। 79 साल की पुष्पा मुंजियाल डालनवाला क्षेत्र में स्थित प्रेम धाम ओल्ड एज होम में रहती हैं। उन्होंने कहा कि वह गांधी परिवार के विचारों से बेहद प्रभावित हैं। उन्होंने नौ साल पहले से जो भी एफडी करानी शुरू की थी, उसमें राहुल गांधी का नाम बतौर नॉमिनी देना शुरू कर दिया था। सोमवार को पुष्पा मुंजियाल पुत्री मेघराज ने अपनी सारी संपत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी के नाम करते हुए देहरादून कोर्ट में वसीयतनामा पेश किया। इसके बाद उन्होंने महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा और योग प्रशिक्षक सीमा जौहर की उपस्थित में अपनी संपत्ति का वसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व चकराता विधायक प्रीतम सिंह को उनके यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर जाकर सौंप दिया। आगे पढ़िए

पुष्पा मुंजियाल सरकारी स्कूल में शिक्षिका के पद से रिटायर हुई हैं। उन्होंने ताउम्र विवाह नहीं किया। रिटायर होने के बाद वह मई 1999 से होल्ड एज होम में रह रही हैं। उनकी तीन बहनें हैं। सभी विवाहित हैं और उनके बच्चे भी हैं। एक भाई भी था, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। पुष्पा मुंजियाल का दिल बहुत बड़ा है। वो पहले भी दून अस्पताल को दवाओं और गरीब मरीजों के इलाज के लिए 25 लाख रुपये दान कर चुकी हैं। साल 2005 में एक घटना में उनकी आंखें चलीं गई। अब वह देख नहीं पाती हैं। उन्होंने अपनी पेंशन के पैसों से पाई-पाई जोड़कर अब तक जो भी संपत्ति अर्जित की थी, सब राहुल गांधी के नाम कर दी है। संपत्ति के नाम पर उनके पास 50 लाख रुपये की एफडी, 10 तोले सोना और कुछ अन्य पॉलिसी हैं। पुष्पा मुंजियाल राहुल गांधी की फैन हैं। उन्हें राहुल गांधी की मासूमियत और स्वभाव पर बेहद प्यार आता है। वो कहती हैं कि अगर राहुल गांधी शादी करते हैं तो वह उनकी बहू को गहने उपहार में देंगी। उन्होंने वसीयतनामा प्रस्तुत कर न्यायालय से अनुरोध किया है कि उनकी मृत्यु के बाद Pushpa Munjiyal की पूरी संपत्ति का मालिकाना हक Rahul Gandhi को सौंप दिया जाए।