उत्तराखंड की चाची 420: भतीजे को झांसे में लेकर किया सेक्स, एड्स फैलाने की साजिश का खुलासा

23 वर्ष की एड्स संक्रमित चाची ने 15 वर्ष के भतीजे को दिया एड्स, झांसे में लेकर बनाए थे संबंध, पति की भी एड्स से हुई थी मौत
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
rudrapur transit camp chachi aids bhatija: rudrapur transit camp aids positive women physical relation with nephew
Image: rudrapur transit camp aids positive women physical relation with nephew

रुद्रपुर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं।

rudrapur aids positive women relation with nephew

दरअसल ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय महिला ने अपने भतीजे के साथ यौन संबंध बना डाले। महिला ने अपने 15 साल के नाबालिग भतीजे को बहलाफुसला कर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। जानकारी के अनुसार महिला भतीजे को एड्स संक्रमित करना चाहती थी और इसी वजह से उसने ऐसा कदम उठाया। जब लड़के व उसके परिजनों को महिला के एड्स संक्रमित होने का पता चला तो वहां हड़कंप मच गया।महिला पहले से ही एड्स संक्रमित थी और उसने जानबूझकर अपने भतीजे को भी एड्स संक्रमित करने की मंशा से उसके साथ यौन संबंध बनाए। महिला के पति की मौत भी एड्स के संक्रमण के चलते हुई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने महिला के खिलाफ पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। आगे पढ़िए

जानकारी के मुताबिक ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय महिला ने अपने भतीजे के साथ संबंध बनाए।पहले महिला अपने गांव पूरनपुर पीलीभीत गई थी। जहां महिला के जेठ का बेटा पहले से मौजूद था। महिला ने लड़के को झांसे में लेकर उसके साथ यौन संबंध बनाए थे। कुछ दिन बाद जब लड़का परिजनों के साथ ट्रांजिट कैंप स्थित आवास में आया तो महिला ने फिर उसके साथ संबंध बनाए। वहीं लड़के व उसके परिजनों को महिला के एड्स संक्रमित होने का पता चला तो हड़कंप मच गया। लड़के के पिता की तहरीर पर पुलिस ने महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने लड़के का मेडिकल कराया। वहीं महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।