Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: हाल ही में एक खबर खूब चल रही थी कि उत्तराखंड में पहाड़ के चार डिपो बंद कर दिए जाएंगे। बकायदा इस खबर की आधिकारिक रूप से भी पुष्टि हुई थी। परिवहन निगम के कुछ अधिकारियों ने यह कह दिया था कि पहाड़ के 4 डिपो बंद कर दिए जाएंगे।
हालांकि परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए और अपना स्टैंड क्लियर करते हुए कहा है कि उत्तराखंड के किसी भी रोडवेज डिपो को किसी भी हाल में बंद नहीं किया जाएगा। रोडवेज डिपो को बंद करने का कोई सवाल नहीं उठता है। उन्होंने रोडवेज के चार डिपो को खत्म करने के फैसले पर रोक लगा दी है और उन्होंने कहा है कि पहाड़ के किसी भी डिपो को बंद नहीं किया जाएगा और उन्होंने बिना विश्वास में लिए नीतिगत फैसला लेने के लिए अफसरों को कड़ी फटकार भी लगाई है। उन्होंने कहा है कि बगैर विश्वास में लिए किसी भी तरह का नीतिगत फैसला कदापि मान्य नहीं होगा। बदहाल पूर्व में किए गए फैसले पर परिवहन मंत्री ने रोक लगा दी है और साथ ही अधिकारियों को सख्त हिदायत दी दे है।