Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: भाजपा के नेता अब आपको उत्तराखंड के स्टाइल की केसरिया टोपी पहने हुए नजर आएंगे। जी हां, अब आपको बीजेपी के सभी सांसद और नेताओं के सिर पर आपको केसरिया टोपी नजर आएगी।
दरअसल भाजपा पहाड़ी स्टाइल केसरिया टोपी को पार्टी की पहचान बनाने की कोशिश में लगी है और इसी को देखते हुए भाजपा ने उत्तराखंड की पहाड़ी स्टाइल टोपी को बीजेपी की ऑफिशियल टोपी घोषित कर दिया है। पीएम मोदी भी इस टोपी को पहन चुके हैं। अब यह टोपी भाजपा की पहचान बनने जा रही है। इस केसरिया टोपी को पार्टी अपने सभी सांसदों तक भी पहुंचा रही है। सब जानते हैं कि इस टोपी का उत्तराखंड और गुजरात से खास कनेक्शन है। बता दें कि सबसे पहले पहाड़ी टोपी पीएम ने पहनी थी जिसे बाद में भाजपा वालों ने दोबारा से डिजाइन किया और अब यही बीजेपी की ऑफिशल टोपी होगी और आपको भाजपा के सभी सांसद और कार्यकर्ता इस केसरिया रंग की टोपी में नजर आएंगे। । दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने अहमदाबाद में रोड शो के दौरान यह टोपी पहनी थी और अब इस टोपी को सभी बड़े नेताओं के अलावा बीजेपी के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को भी भेजा जा रहा है। आगे पढ़िए
भाजपा संसदीय दल कार्यालय को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह हर भाजपा सांसद के पास यह टोपी पहुंचाएं। लोकसभा और राज्यसभा मिलाकर भाजपा के सभी 400 सांसदों को यह टोपी और साथ में एक किट भी पहुंचाई जा रही हैं और इस किट में बीजेपी के निशान वाली पांच टोपियां हैं। इसके अलावा भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता भी केसरिया टोपी पहना करेंगे। बता दें कि यह गुजरात बीजेपी ने खासतौर पर तैयार करवाई है और इस नई टोपी की डिजाइन में ब्रह्म कमल का फूल भी है। इस बार पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस पर यह टोपी पहनी थी। टोपी का रंग भगवान इसलिए है क्योंकि भगवा रंग भारतीय जनता पार्टी की पहचान है। भाजपा और भगवा रंग का कनेक्शन किसी से छुप नहीं पाया है। यह केसरिया टोपी भाजपा और उसकी विचारधारा से जुड़ी हुई है। दरअसल आजादी से पहले आरएसएस के कार्यकर्ता केसरी रंग की टोपी पहना करते थे और अब उसी टोपी को भाजपा अपनी ऑफिशियल टोपी बनाने जा रही है।