narendra singh negi जी को लोकसंगीत के क्षेत्र में कार्य करने के लिए sangeet natak akademi samman द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: narendra singh negi to get sangeet natak akademi samman
पौड़ी गढ़वाल: गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी..एक कवि, एक लेखक, एक गायक…जिन्होंने पहाड़ की पीड़ा, दर्द, सुख, हंसी, खूबसूरती और अनेक रंगों को दुनिया के सामने शब्दों और संगीत के माध्यम से पेश किया। वास्तव में सपूर्ण उत्तराखंड को गढ़रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी जी पर गर्व है।
narendra singh negi sangeet natak akademi samman
इस बीच एक और गौरवशाली पल सामने आ रहा है। नरेंद्र सिंह नेगी जी को लोकसंगीत के क्षेत्र में कार्य करने के लिए राष्ट्रीय संगीत नाटक अकादमी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। 9 अप्रैल को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा नेगी दा को सम्मानित किया जाएगा। उत्तराखंड के लोगों को न जाने कबसे इस पल का इंतजार था। इस बीच सोशल मीडिया पर जैसे ही खबर मिली तो लोग नेगी जी को बधाई सन्देश देने लगे हैं। संगीत नाटक अकादमी सम्मान देश के प्रतिष्ठित सम्मानों में गिना जाता है। संगीत, नाटक, नृत्य, लोककला एवं साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को ये पुरस्कार दिए जाते हैं। 9 अप्रैल को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देश की 44 हस्तियों को ये पुरस्कार देंगे। इन 44 लोगों ने लोककला एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। । इस सम्मान को प्राप्त करने के बाद 13 अप्रैल का नई दिल्ली में ही नेगी दा की एक प्रस्तुति भी होनी है। पारंपरिक लोक संगीत के क्षेत्र में दस कलाकारों का चयन किया गया है, जिनमें नरेंद्र सिंह नेगी भी शामिल हैं। इस सम्मान के तहत उन्हें एक लाख की राशि, अंगवस्त्र और ताम्रपत्र भी दिया जाएगा। सभी उत्तराखंड वासियों की तरफ से narendra singh negi को sangeet natak akademi samman की ढेर सारी बधाइयां।