Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: कहा जाता है बेटियां घर की लक्ष्मी होती हैं। अल्मोड़ा के ललित नैनवाल के लिए भी उनकी 2 वर्ष की बेटी मिताली वाकई लक्ष्मी साबित हुई है।
जी हां, ललित नैनवाल की किस्मत का ताला और किसी ने नहीं बल्कि उनकी ही मासूम बेटी ने खोला है। हाल ही में उन्होंने ड्रीम 11 में दो करोड़ रुपए जीते हैं। दरअसल मूल रूप से अल्मोड़ा के रहने वाले ललित नैनवाल के लिए उनकी बच्ची लकी साबित हुई और बेटी मिताली के नाम पर ललित नैनवाल ने दिल्ली कैपिटल्स और बेंगलुरु की टीमों के बीच में आईपीएल मैच के दौरान अपनी फेंटेसी ड्रीम 11 टीम बनाकर अपनी किस्मत आजमाई थी और उनकी इस टीम ने मैच में ऐसा प्रदर्शन किया कि वे दो करोड़ रुपए जीत गए। बता दें कि ललित नैनवाल ने अपने स्मार्ट में दिनेश कार्तिक को कप्तान बनाया था और डेविड वॉर्नर को उप कप्तान बनाया था। आगे पढ़िए
बेंगलुरु ने इस मैच में 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 189 रन बनाए और दिल्ली 7 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाकर आउट हो गई। उनकी बनाई गई टीम में सभी खिलाड़ियों ने बेहद शानदार प्रदर्शन कर 880 अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया और इसी के साथ Lalit Nainwal ने IPL Dream11 में 2 Crore Rupees जीते हैं। मिताली के पिता ललित नैनवाल वर्तमान में काशीपुर में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी व एक बच्ची मिताली उनके साथ ही रहते है। गांव में उनकी माता रहती है। ललित ने कहा कि धनराशि मिलने के बाद वह अपने गांव में अपना कोई नया काम शुरू करेंगे। एक दो दिन में धनराशि उनके खाते में आ जाएगी।वे अपनी इस उपलब्धि से काफी खुश हैं और उनके परिवार में जश्न का माहौल छाया हुआ है।