Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: " स्वाति, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।मैं। अब तुमसे और अलग नहीं रह सकता। मैं जा रहा हूं। मेरे जाने के बाद टुक्कू को मत डांटना। " यह आखिरी शब्द हैं देहरादून के पिटकुल में संविदा पर काम करने वाले ड्राइवर मनीष चौधरी के जो कि बीते दिन पत्नी वियोग में फांसी पर लटक गया और उसने आत्महत्या कर ली।
अब इसको युवक का प्रेम कहें या फिर पागलपन मगर युवक ने अपनी पत्नी के वियोग में सुसाइड लेटर लिखा और उसमें लिखा कि वह अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता है जिसके बाद उसने फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली। दरअसल पुलिस को शांति विहार में युवक की आत्महत्या की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि युवक का शव फंदे से लटक रहा था। उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान मनीष चौधरी के रूप में हुई है जो कि शांति विहार आईएसबीटी में किराए के मकान में रहता था। आगे पढ़िए
2015 से मनीष पिटकुल में संविदा पर ड्राइवर था। 2018 में मनीष की शादी स्वाति नाम की युवती से शादी हुई थी। मगर पारिवारिक विवाद के चलते तकरीबन 1 साल से अपनी बेटी के साथ अपने मायके में रह रही थी। दोनों की 2 साल की मासूम बच्ची भी है जिसका नाम टुक्कू है। पत्नी के मायके जाने से वह काफी परेशान चल रहा था। 1 साल से अधिक समय से उसकी पत्नी अपने मायके में रह रही थी जिससे परेशान होकर युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसकी जेब में से सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने लिखा है कि स्वाति मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। तुम भले ही अलग रह रही हो लेकिन मैं तुमसे अलग नहीं रह सकता। इसलिए अब यह मेरे जाने का समय है। मेरे जाने के बाद टुक्कू को मत डांटना। मनीष ने आगे लिखा है कि उसकी मौत के लिए स्वाति को कोई दोष नहीं देगा। इसमें उसकी कोई भी गलती नहीं है। चौकी प्रभारी ने बताया कि मनीष के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसको परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।