एक बार फिर केदारनाथ आएंगे PM मोदी! 6 मई के लिए तैयारियां तेज

जायजा लेने सीएम धामी पहुंचे केदारनाथ, Prime Minister Narendra Modi भी कपाट खुलने पर छह मई को दर्शन के लिए आ सकते हैं Kedarnath
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
narendra modi kedarnath: Prime Minister Narendra Modi may come to Kedarnath
Image: Prime Minister Narendra Modi may come to Kedarnath

रुद्रप्रयाग: 6 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुल जाएंगे और यात्रा शुरू हो जाएगी।

Prime Minister Narendra Modi may come to Kedarnath

लोग बेसब्री से केदारनाथ यात्रा का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि 6 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी केदारनाथ पहुंच सकते हैं। केदारनाथ पुनर्निर्माण प्रधानमंत्री मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल हैं। इस समय वहां दूसरे चरण के निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। मोदी बाबा केदार के दर्शन के बाद पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा भी लेंगे। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी आज केदारनाथ का जायजा लेने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री ने केदारनाथ धाम में पूर्ण हो चुके सरस्वती आस्था पथ का निरीक्षण किया। इसी के साथ उन्होंने निर्माणाधीन मंदाकिनी आस्था पथ को जल्द ही पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसी के अलावा उन्होंने केदारनाथ परिसर के आस-पास हो रहे पहाड़ी शैली में भवनों के निर्माण कार्यों की जानकारी ली। वहीं मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदार घाटी के निर्माण में अहम योगदान दे रहे श्रमिकों का हालचाल जाना एवं उनकी हर समस्या को दूर करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने श्रमिकों से वार्ता कर निर्माण कार्यों में आ रही समस्याओं को जाना। सीएम ने मंदिर परिसर के आसपास मुख्य मार्ग में अस्त-व्यस्त पड़े मलबे, निर्माणाधीन सामग्री को हटाए जाने के निर्देश दिए। फिलहाल केदारनाथ में बर्फबारी के कारण निर्माण कार्यों की गति धीमी पड़ गई है मगर सीएम धामी ने बर्फ पिघलने के साथ निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दे दिए हैं।

वहीं पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा अनुसार प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। साथ ही बरसात के दौरान यात्रियों की सुविधा अनुसार ड्रेनेज सिस्टम को विकसित किया जाएगा। इसी के साथ सीएम धामी ने जानकारी देते हुए बताया केदारघाटी में ब्रह्मा कमल वाटर पार्क का भी निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने केदार घाटी का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने के अनुसार किए जाने के बाद भी कही। इसी के साथ उन्होंने केदारनाथ ट्रैक की जानकारी लेते हुए यात्रियों को सुविधा अनुसार विभिन्न जगहों पर ठहरने पानी एवं बरसात के दौरान रेन सेंटर के निर्माण कार्यों में गति लाने की बात भी कही है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मंदाकिनी एवं सरस्वती नदी के किनारे सुरक्षा दीवार के साथ रेलिंग का निर्माण भी करवाया जाए जिससे हादसे की संभावना कम हो। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ में विधायक शैला रानी रावत, जिला अधिकारी मयूर दीक्षित एवं उप जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। Prime Minister Narendra Modi भी कपाट खुलने पर छह मई को दर्शन के लिए Kedarnath आ सकते हैं।