उत्तराखंड: बसंती देवी और पूनम नौटियाल देश की सुपर-7 महिलाओं में शामिल..लॉन्च हुई शॉर्ट मूवी

Uttarakhand की Basanti Devi और Poonam Nautiyal दो ऐसे नाम हैं, जिन्होंने सशक्तिकरण को नए मायने दिए हैं। इनकी कहानी अब पूरी दुनिया देखेगी।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
basanti devi poonam nautiyal: Short film on Uttarakhand Basanti Devi Poonam Nautiyal super-7
Image: Short film on Uttarakhand Basanti Devi Poonam Nautiyal super-7

पिथौरागढ़: सेवा भाव और दूसरों के लिए बिना स्वार्थ कुछ करने का जज्बा ऐसी शक्ति है, जिससे बड़ी से बड़ी समस्या को हल किया जा सकता है। पहाड़ में ऐसी कई बेटियां हैं, जिन्होंने अपने भीतर छिपी इस शक्ति को पहचाना और रुढ़िवादिता को तोड़कर समाज में बदलाव लाने का काम किया।

Uttarakhand Basanti Devi Poonam Nautiyal super-7

उत्तराखंड की बसंती देवी और पूनम नौटियाल दो ऐसे ही नाम हैं, जिन्होंने सशक्तिकरण को नए मायने दिए हैं। इनकी कहानी अब पूरी दुनिया देखेगी। बीते दिनों नई दिल्ली में केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एक लघु वीडियो श्रृंखला ‘आजादी की अमृत कहानी’ को लॉन्च किया, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के सहयोग से बनाया है। इस सुपर-7 में देश की सात महिला चेंज मेकर्स के बारे में बताया गया है। इनमें स्वास्थ्य कार्यकर्ता पूनम नौटियाल भी शामिल हैं। जो बागेश्वर जिले में मीलों पैदल चलकर सबको को टीका लगाती हैं। महिला चेंज मेकर्स की लिस्ट में उत्तराखंड से दूसरा नाम पद्म पुरस्कार विजेता पर्यावरणविद् बसंती देवी का है। पिथौरागढ़ की रहने वाली बसंती देवी को कोसी नदी को पुनर्जीवित करने में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। आगे पढ़िए

इनके अलावा दर्शकों को वर्ष 2017 में पांच दिनों में दो बार माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली दुनिया की पहली महिला पद्मश्री पुरस्कार विजेता सुश्री अंशु जामसेनपा, भारत की पहली महिला फायर फाइटर सुश्री हर्षिनी कान्हेकर, भारत में मिसाइल परियोजना का नेतृत्व करने वाली पहली महिला वैज्ञानिक डॉ. टेसी थॉमस, तन्वी जगदीश और आरोही पंडित जैसे चेंज मेकर्स को भी करीब से जानने का अवसर मिलेगा। शॉर्ट वीडियो श्रृंख्ला की लांचिंग के मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा, भारत में आजादी का विचार महिला मुक्ति के साथ जुड़ा हुआ है। इस पहल का उद्देश्य भारतीयों की प्रेरणादायक कहानियों को सबके सामने लाना है। नेटफ्लिक्स द्वारा तैयार शॉर्ट वीडियोज को दूरदर्शन नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। समाज में बदलाव लाने वाली महिलाओं की कहानियां देशभर के लोगों को प्रेरित करेंगी। ‘आजादी की अमृत कहानियां’ के वीडियो मंत्रालय और नेटफ्लिक्स के विभिन्न सोशल मीडिया चैनलों पर उपलब्ध होंगे, साथ ही दूरदर्शन नेटवर्क पर प्रसारित होंगे। इन्हें जल्द ही गुजराती, मराठी, बंगाली, तमिल, अंग्रेजी और मलयालम जैसी अन्य भाषाओं में भी उपलब्ध कराया जाएगा।